भदोही। डीएम शैलेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनसुनवाई पोर्टल (आइजीआरएस) पर प्राप्त विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की मासिक समीक्षा बैठक हुई। जिसमें शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष जोर देते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।read more:https://khabarentertainment.in/509-vidyut-sakhis-in-bijnor-receive-thermal-printers-instant-electricity-bill-receipts-will-now-be-available-at-doorsteps/इस दौरान समीक्षा के दौरान अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत के फीडबैक में शत प्रतिशत असंतुष्ट होने एवं बैठक में अनुपस्थित होने पर डीएम ने उनका वेतन रोकने का निर्देश दिया। श्रेणी ‘सी’ के 11 संदर्भों को संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता से निस्तारण करने का निर्देश दिए। साथ ही माननीय उच्च न्यायालय के रिट प्रत्यावेदन को प्राथमिकता से तथा अवमानना वादों को गंभीरता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। डीएम ने स्पष्ट कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की भ्रामक अथवा गलत आख्या स्वीकार नहीं की जाएगी। यदि किसी प्रकरण में तथ्य छिपाने या गलत रिपोर्ट प्रस्तुत करने की शिकायत मिली तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को आइजीआरएस से संबंधित नवीनतम शासनादेशों का गंभीरतापूर्वक अध्ययन कर अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहा कि अधिकारी स्वयं संज्ञान लेकर आइजीआरएस प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग करें तथा प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तायुक्त एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें। डीएम ने कहा कि जहां निरीक्षण करने जाएं तो फोटो व दो गवाहों का हस्ताक्षर भी कराएं। शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद स्थापित कर निर्धारित समयावधि में समस्याओं का समाधान किया जाए। डीएम ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि कोई भी प्रकरण डिफाल्टर श्रेणी में न जाने पाए। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही अथवा शिथिलता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।डीएम ने ईडीएम आशुतोष श्रीवास्तव को निर्देश दिए कि जिन विभागों में आइजीआरएस पोर्टल पर डिफाल्टर प्रकरण पाए गए हैं, उनसे तीन दिवस के भीतर स्पष्टीकरण प्राप्त कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।इस मौके पर एडीएम शुभांगी शुक्ला, पीओ आदित्य कुमार, सीएमओ डॉ.संतोष कुमार चक, एसडीएम ज्ञानपुर भानसिंह, डीआईओएस अंशुमान, बीएसए शिवम पांडेय, एआरटीओ राम सिंह वर्मा, समस्त तहसीलदार एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।