भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे सैकड़ों कांग्रेसी- कौशलेंद्र पाठक

Share
भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे सैकड़ों कांग्रेसी- कौशलेंद्र पाठक
यात्रा के जरिए देशवासियों को न्याय, लोकतंत्र और संविधान बचाने की होगी पहल
सोनभद्र। राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रहे भारत जोड़ो न्याय यात्रा का प्रवेश उत्तर प्रदेश में आगामी १६फरवरी, 2024  को चंदौली जिले से होने जा रहा है। जनपद सोनभद्र से कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष कौशलेश पाठक ने बताया कि, न्याय यात्रा में 4 दर्जन से अधिक वावर्दी कार्यकर्ता व हजारों लोग शामिल होने के लिए रणनीति बना रहे हैं।  कांग्रेस सेवादल सोनभद्र के जिला अध्यक्ष कौशलेश पाठक द्वारा बताया गया कि, बेरोजगारी का दंश झेल रहे करोड़ों युवाओं, क़र्ज़ में डूबे किसानों और महंगाई के मार के बीच पढा़ई, कमाई और दवाई के लिए संघर्ष करते गरीबों के साथ न्याय, सामाजिक न्याय एवं राजनीतिक न्याय दिलाना मुख्य उद्देश्य है। वर्तमान में केंद्र की मोदी सरकार ने देश में शक्ति संतुलन बनाए रखने वाली सभी संस्थाओं को कुचल कर रख दिया है। यही नहीं, अहंकार के मद में चूर एवीएम की मोदी सरकार द्वारा भारतीय लोकतंत्र की हर स्तर पर हत्या की जा रही है। हमें बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के संविधान को सुरक्षित और संरक्षित करना है, जो हर भारतीय के लिए न्याय, गरिमा और सम्मान सुनिश्चित करता है। निश्चित रूप से यह यात्रा भारत के भविष्य को सुधारने में और आम आवाम को न्याय का हक़ दिलाने में कामयाब होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *