मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गौकश घायल, तमंचा व गौकशी के उपकरण बरामद

Share

चिलकाना। थाना चिलकाना पुलिस ने मंगलवार को मुठभेड़ के दौरान एक शातिर हिस्ट्रीशीटर गौकश को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान नौशाद उर्फ पप्पू पुत्र इकबाल निवासी नथमलपुर के रूप में हुई। उसके कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, गौकशी के उपकरण, घ्1000 नकद, एक मोबाइल फोन तथा एक जीवित गौवंश बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार संगमौर-महेश्वरी कलां मार्ग पर चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गन्ने के खेत में घेराबंदी की। इस दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/क्षेत्राधिकारी सदर विकास प्रताप सिंह चैहान ने बताया कि जिले में गौकशी एवं अन्य अपराधों के विरुद्ध अभियान लगातार चलाया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी थाना चिलकाना का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके विरुद्ध विभिन्न थानों में नौ मुकदमे दर्ज हैं। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने कहा कि अपराधियों के विरुद्ध लगातार की जा रही सख्त कार्रवाई से असामाजिक तत्वों में भय का माहौल है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *