गाजियाबाद के मोदीनगर मैं कारगिल युद्ध के अमर शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट दीपक शर्मा की 27वीं पुण्यतिथि पर पूर्व सैनिक शौर्य कल्याण संगठन मोदीनगर द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की।गुरुवार को ग्राम खंजरपुर स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों,सहित सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर वीर सपूत को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम मैं पूर्व एन.एस.जी. (ब्लैक कैट)कमांडो मनोज शर्मा के नेतृत्व में पूर्व सैनिक सूर्य कल्याण संगठन मोदीनगर से जुड़े सदस्य शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट दीपक शर्मा को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।इस अवसर पर मनोज शर्मा ने कहा कि फ्लाइट लेफ्टिनेंट दीपक शर्मा का सर्वोच्च बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र सेवा, अनुशासन और देशभक्ति के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।read more:https://pahaltoday.com/raja-singh-gave-five-tips-to-the-forest-dwellers-to-face-the-challenges/
इस मौके पर संगठन के संस्थापक एवं संयोजक लक्ष्मण सिंह राठी,ओमपाल तेवतिया, सोमपाल कश्यप,महेश शर्मा, जोगराज,रोहतास,योगेश, अनिल सिंधु,देव,सत्येंद्र सिंह, कालीचरण सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक,गणमान्य नागरिक एवं युवा उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट दीपक शर्मा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की तथा उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।अंत में भारत माता की जय और वंदे मातरम् के उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।