गाजीपुर। अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा 29 सितंबर को पुलिस कार्यालय स्थित मॉनिटरिंग सेल का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में तैनात पुलिस कर्मियों से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने सभी कर्मचारियों को निर्धारित समय पर ड्यूटी पर उपस्थित होने तथा सौंपे गए कार्यों को नियमित रूप से अपडेट रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालय के विभिन्न दस्तावेजों एवं अभिलेखों के रखरखाव, साफ-सफाई और रजिस्टरों का भी निरीक्षण किया। संबंधित कर्मियों को अभिलेखों को व्यवस्थित रखने और कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए।निरीक्षण के दौरान विभिन्न जनपदों के कुख्यात अपराधियों के खिलाफ न्यायालय में चल रहे मुकदमों की प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि मामलों की प्रभावी पैरवी कर अधिक से अधिक दोषियों को न्यायालय से सजा दिलाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।