16 से 22 जुलाई तक मनाया जाएगा भूजल सप्ताह, जल संरक्षण को लेकर चलेगा जनजागरूकता अभियान

Share

सहारनपुर। जनपद में 16 से 22 जुलाई तक भूजल सप्ताह मनाया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर विकास भवन सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन के निर्देशों के क्रम में जल संरक्षण एवं भूजल संवर्धन को लेकर सात दिवसीय व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने की रणनीति तैयार की गई। बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी ग्राम पंचायतों, विकास खंडों, नगर पंचायतों, नगर पालिकाओं, नगर निगम एवं विकास प्राधिकरण स्तर पर मिशन मोड में अभियान संचालित किया जाए। इस वर्ष भूजल सप्ताह की थीम ष्जल संरक्षण का करें संकल्प, इसका नहीं है कोई विकल्पष् रखी गई है।read more:https://khabarentertainment.in/excise-department-raids-dhabas/अभियान के दौरान चेकडैम निर्माण, रूफ टॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग, तालाबों के जीर्णोद्धार और रिचार्ज पिट जैसे भूजल संरक्षण कार्यों को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही विद्यालयों में रैली, निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिताएं, दीवार लेखन, जल संदेश यात्रा और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ग्राम पंचायतों में श्रमदान, जल संरक्षण संरचनाओं के निकट वृक्षारोपण तथा ड्रिप एवं स्प्रिंकलर सिंचाई जैसी जल दक्ष तकनीकों को भी प्रोत्साहित किया जाएगा। बैठक में कहा गया कि जल एक अमूल्य प्राकृतिक संसाधन है और इसके संरक्षण के बिना भविष्य सुरक्षित नहीं हो सकता। इसलिए प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह जल बचाने के अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाए। बैठक के अंत में सभी अधिकारियों ने जल संरक्षण की शपथ ली। इस दौरान ग्राम्य विकास, विकास प्राधिकरण, आवास विकास, जल निगम, लघु सिंचाई, शिक्षा विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *