हज से लौटे हाजी एडवोकेट इमरान नियाजी का भव्य स्वागत, फूल-मालाओं से हुआ इस्तकबाल

Share
गाजीपुर जमानियां। हज की मुकद्दस और पवित्र यात्रा पूरी कर वतन लौटे रेलवे स्टेशन बाजार निवासी हाजी एडवोकेट इमरान नियाजी एवं उनकी पत्नी अफसाना खातून का गुरुवार को क्षेत्रवासियों ने गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया। उनके आवास पर सुबह से ही मुबारकबाद देने वालों का तांता लगा रहा। शुभचिंतकों ने फूल-मालाएं पहनाकर, फूल बरसाकर और गले लगाकर उनका इस्तकबाल किया। पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास और खुशी का माहौल देखने को मिला। अमन-शांति एकता कमेटी के सरपरस्त नेसार खान वारसी, ग्राम प्रधान नईं बाजार राजू खान, गुड्डू सहित अनेक शुभचिंतक हाजी इमरान नियाजी के आवास पहुंचे और उन्हें हज की मुबारकबाद दी। लोगों ने उनकी सकुशल वापसी पर खुशी जाहिर करते हुए दुआओं की दरख्वास्त भी की।इस मौके पर नेसार खान वारसी ने कहा कि हज से लौटने वाले हाजियों का स्वागत हमारे समाज की पुरानी परंपरा और आपसी भाईचारे की मिसाल है।read more:https://pahaltoday.com/co-gave-instructions-for-action-against-anarchists-and-drug-addicts/यह पल हाजियों और उनके परिजनों के लिए बेहद भावुक और यादगार होता है। उन्होंने कहा कि देशभर में हाजियों के पहले जत्थों की वापसी पर इसी तरह आत्मीय स्वागत किया जा रहा है।हाजी एडवोकेट इमरान नियाजी ने हज यात्रा के अनुभव साझा करते हुए बताया कि सऊदी अरब के मक्का, मदीना और अन्य पवित्र स्थलों पर हज यात्रियों के लिए बेहतरीन व्यवस्थाएं की गई थीं। लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ के बावजूद सुरक्षा, साफ-सफाई, अनुशासन और आवागमन की व्यवस्था अत्यंत सराहनीय रही। उन्होंने कहा कि इतनी विशाल भीड़ के बीच व्यवस्थाओं का सुचारु संचालन प्रशंसनीय है।हाजी के घर पहुंचने वाले लोगों को आब-ए-जमजम और खजूर वितरित किया गया। लोग उनसे हज यात्रा के अनुभव सुनने और दुआएं लेने के लिए भी पहुंचते रहे। पूरे दिन उनके आवास पर बधाई देने वालों की भीड़ लगी रही।हाजी इमरान नियाजी ने कहा कि इस्लाम में हज को बेहद मुकद्दस इबादत माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सच्चे मन और पूरी आस्था के साथ हज अदा करने वाला इंसान अपने गुनाहों से पाक होकर लौटता है और उसके जीवन में आध्यात्मिक परिवर्तन आता है।हाजियों की वापसी से रेलवे स्टेशन बाजार सहित पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और खुशियों का माहौल बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *