नई दिल्ली, 29 अप्रैल। दिल्ली स्थित संगम ऑडिटोरियम में गुरुकुलम फाउंडेशन ने HCL कॉन्सर्ट्स के सहयोग से ग्लोबल कर्नाटक कॉन्फ्लुएंस सीज़न 4 का आयोजन किया। संस्कृति मंत्रालय और वर्सिजेंट तथा आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से आयोजित यह कार्यक्रम भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा को समर्पित रहा। इस अवसर पर देश की कई प्रमुख हस्तियां जिसमें कैबिनेट सचिव श्री टी.वी. सोमनाथन, मुख्य आर्थिक सलाहकार श्री अनंत नागेश्वर, दूरदर्शन के महानिदेशक श्री सतीश नंबूद्रीपाद और संस्कृति मंत्रालय के निदेशक श्री अनीश राजन (आईआरएस), भारतीय भाषा समिति के अध्यक्ष चामू कृष्ण शास्त्री , सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता सी. एस. वैद्यनाथ सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और विद्वान उपस्थित रहे।read more:https://worldtrustednews.in/musanagar-police-station-took-action-and-arrested-one-wanted-accused-of-breaking-into-a-house-and-committing-theft-along-with-stolen-goods-worth-%e2%82%b95320/उद्घाटन सत्र की शुरुआत गुरुकुलम फाउंडेशन के छात्रों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक वायलिन और गायन की प्रस्तुति के साथ हुई। गायन ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस कार्यक्रम में फाउंडेशन के संरक्षक श्री लक्ष्मीनारायणन ने कहा कि उनका मिशन कर्नाटक संगीत को केवल मनोरंजन नहीं बल्कि एक गरिमापूर्ण सांस्कृतिक आंदोलन के रूप में विश्व स्तर पर स्थापित करना है। भारतीय प्रशासनिक सेवा, शिक्षा और कॉर्पोरेट जगत के सम्मानित हस्तियों ने दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा कि यह संस्था समाज को जोड़ने वाली है। इस मौके पर संस्था के महत्व को बताया और कहा कि भारत की सांस्कृतिक विरासत को गुरुकुलम फाउंडेशन मजबूत कर रहा है।आयोजन में त्रिचूर ब्रदर्स का गायन बहुत प्रभावी था। इसके साथ श्री आर. श्रीधर (वायलिन), विद्वान श्री विजय नटेसन (मृदंगम) और विद्वान गुरु प्रसन्ना (कंजीरा) की जुगलबंदी ने संगीत प्रेमियों को एक अद्भुत आनंद प्रदान किया। कार्यक्रम की यह शुरुआत न केवल कर्नाटक संगीत की शाश्वत शक्ति को दर्शाती है बल्कि आने वाले समय में देशभर में संगीत की ऐसी और भी श्रृंखलाओं का वादा करती है जो भारतीय सांस्कृतिक विरासत को नई ऊँचाइयों पर ले जाएंगी।