गाजीपुर। प्रदेश स्तरीय महिला खेल समारोह के अंतर्गत 11 से 13 अगस्त तक जौनपुर में आयोजित होने वाली खो-खो प्रतियोगिता के लिए मंगलवार को नेहरू स्टेडियम, गोराबाजार में जिला स्तरीय चयन ट्रायल संपन्न हुआ। जिला खेल कार्यालय गाजीपुर और जिला खो-खो एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ट्रायल में कुल 33 महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर 10 खिलाड़ियों का चयन किया गया।चयनित खिलाड़ी 6 अगस्त को प्रातः 9 बजे वाराणसी के डॉ. भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल, लालपुर में आयोजित मंडलीय चयन ट्रायल में गाजीपुर का प्रतिनिधित्व करेंगी। ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन तकनीकी मानकों के आधार पर किया गया।इस अवसर पर खो-खो प्रशिक्षक राधेश्याम सिंह यादव, प्रेमचंद यादव, योगेंद्र सिंह तथा जिला क्रीड़ा अधिकारी देवी प्रसाद मौजूद रहे। उनके निर्देशन और देखरेख में चयन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई।वहीं प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता, जो 10 से 17 अगस्त तक स्पोर्ट्स स्टेडियम अमेठी में आयोजित होगी, उसके लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल 6 अगस्त को प्रातः 10 बजे नेहरू स्टेडियम, गोराबाजार में कराया जाएगा।read more:https://pahaltoday.com/brahma-kumaris-launch-a-mega-campaign-for-100-million-anti-addiction-pledges/इच्छुक बालिका खिलाड़ी अपनी प्रविष्टि उसी दिन सुबह 9:30 बजे तक दर्ज करा सकती हैं।जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ी 7 अगस्त को वाराणसी स्थित डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सिगरा में आयोजित मंडलीय चयन ट्रायल में भाग लेंगी। खिलाड़ियों को अपने साथ फोटोयुक्त पात्रता प्रमाण पत्र, प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित आयु प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कोई प्रवेश शुल्क नहीं रखा गया है।जूनियर बालिका फुटबॉल वर्ग में वही खिलाड़ी पात्र होंगी, जिनकी जन्मतिथि 1 जनवरी 2011 से 31 दिसंबर 2012 के बीच होगी। जिला खेल कार्यालय ने अधिक से अधिक प्रतिभाशाली बालिका खिलाड़ियों से ट्रायल में भाग लेकर प्रदेश स्तर तक पहुंचने का आह्वान किया है।