बकरीद को लेकर गाजीपुर में हाई अलर्ट, एसपी ने धर्मगुरुओं संग की पीस कमेटी बैठक

Share
गाजीपुर। आगामी बकरीद समेत अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने को लेकर सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डॉ. ईरज राजा ने की। इस दौरान जिले के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ विभिन्न धर्मों के धर्मगुरु, संभ्रांत नागरिक और शांति समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।read more:https://pahaltoday.com/dera-chief-gurmeet-ram-rahim-gets-parole-for-the-16th-time/बैठक में एसपी ने सभी समुदायों के लोगों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील करते हुए कहा कि शासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए पर्व को सकुशल सम्पन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने मौजूद लोगों की समस्याएं सुनीं और त्योहार के दौरान सहयोग बनाए रखने का आग्रह किया। एसपी ने सभी क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहें तथा संवेदनशील गांवों और धार्मिक स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह या माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं नगर, समस्त क्षेत्राधिकारी सहित जिले भर से आए धर्मगुरु और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क और सक्रिय रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *