शगुन पैराडाइज मैरेज हाल में आयोजित बैठक में सैकड़ों व्यापारियों ने ली सदस्यता, नई कार्यकारिणी का हुआ सर्वसम्मति से गठन गाजीपुर। प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल की जिला इकाई के गठन को लेकर रविवार को शगुन पैराडाइज मैरेज हाल में बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनुप शुक्ला की संस्तुति पर गाजीपुर जिला इकाई की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। इसमें दीपक सिंह को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।read more:https://pahaltoday.com/after-hearing-the-arguments-of-advocate-girish-srivastava-and-examining-the-file-sufficient-grounds-for-bail-were-found/नवगठित कार्यकारिणी में सुनील सिंह को जिला संरक्षक, ईश्वर चंद्र कुशवाहा को जिला विधिक सलाहकार, अमित प्रकाश एवं फारूक अंसारी को जिला उपाध्यक्ष, उमेश वर्मा को कोषाध्यक्ष, फैज खां को जिला संगठन मंत्री तथा लाल बहादुर कश्यप को जिला मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया। महिला प्रकोष्ठ में विभा पाल को जिला अध्यक्ष, सुनीता यादव को जिला उपाध्यक्ष और पूजा गौतम को जिला महामंत्री बनाया गया। कार्यक्रम में नारी शक्ति फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष शौर्या सिंह की गरिमामयी उपस्थिति भी रही। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश महामंत्री असलम खां ने की। इस दौरान जिले के सैकड़ों व्यापारियों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की और नवगठित कार्यकारिणी का माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया। उपस्थित व्यापारियों ने संगठन को मजबूत बनाने तथा व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मदन वर्मा, संजय कुमार, शाबान अंसारी, जावेद जमील, रविशेखर विश्वकर्मा, अभिषेक गुप्ता, राजेश कुशवाहा, मनोज कुमार वर्मा, ओम प्रकाश अरुण, मोहम्मद नूर आलम, राजकुमार वर्मा, शंभू वर्मा, उदय वर्मा, अभिनंदन सिंह, विकास सिंह, अनिल गुप्ता, शकील खान, संजीव कुमार, दिनेश शाहू, अखिलेश शाहू, अमित कुशवाहा, अमित जायसवाल, मनोहर, उमेश, इरफान, बब्लू जायसवाल, पंकज यादव, अभिषेक यादव, विष्णु गुप्ता, मुकेश अग्रहरी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन एवं व्यवस्थाओं में युवा जिला अध्यक्ष नवीन वर्मा, उत्तम चौधरी एवं उनकी टीम की सक्रिय भूमिका रही। वक्ताओं ने नवमनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को जनपद में और अधिक मजबूत बनाने की अपेक्षा व्यक्त की।