अमेठी में मानस भवन से शुरू हुआ गैस सिलेंडर वितरण, लोगों को मिली बड़ी राहत

Share
अमेठी। अमेठी जनपद के रामलीला मैदान स्थित मानस भवन में बुधवार से रसोई गैस सिलेंडर वितरण की व्यवस्था शुरू हो गई। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश मसाला के प्रयास से शुरू हुई इस सुविधा का उद्घाटन उन्होंने फीता काटकर किया और एक महिला को सिलेंडर देकर वितरण की शुरुआत कराई। सुबह 10 बजे से ही बड़ी संख्या में लोग रसीद लेकर लाइन में खड़े नजर आए।read more:https://pahaltoday.com/the-delegation-of-the-pupae-committee-met-the-district-magistrate-and-submitted-a-memorandum/वितरण शुरू होते ही अचानक बिजली कटौती हो जाने से करीब दो घंटे तक कार्य प्रभावित रहा, जिससे लोगों को तेज धूप में इंतजार करना पड़ा। हालांकि बिजली आने के बाद वितरण कार्य दोबारा सुचारु रूप से शुरू कर दिया गया। इस मौके पर राजेश मसाला ने बताया कि उन्होंने अमेठी के प्रभारी मंत्री सतीश शर्मा के संज्ञान में यह समस्या रखी थी कि लोगों को सिलेंडर लेने के लिए करीब 30 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। मंत्री के निर्देश पर विभागीय अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थानीय स्तर पर व्यवस्था सुनिश्चित कराई। उन्होंने बताया कि पत्राचार और लगातार प्रयासों के बाद रामलीला कमेटी के सहयोग से मानस भवन में सिलेंडर वितरण की स्थायी व्यवस्था कर दी गई है। इससे अब अमेठीवासियों को बड़ी राहत मिलेगी और उन्हें दूर-दराज जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *