नजीबाबाद। नॉर्दर्न रेलवे मेन्स यूनियन (NRMU) नजीबाबाद शाखा के त्रैवार्षिक चुनाव उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत शाखा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव कार्यक्रम में केंद्रीय एवं मंडल पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।चुनाव केंद्रीय कोषाध्यक्ष हरप्रीत सिंह, मंडल मंत्री राजेश चौधरी, मंडल अध्यक्ष कुंवर सुहेल वालिद तथा मंडल मंत्री देवेंद्र कुमार की मौजूदगी में संपन्न हुआ। इस दौरान 100 से अधिक रेल कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता ने कार्यक्रम को चार चाँद लगा दिए।नई कार्यकारिणी में फखरुद्दीन को शाखा अध्यक्ष तथा विक्रांत को शाखा सचिव चुना गया।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/उपाध्यक्ष पद पर धर्मेंद्र कुमार, जिया अब्बास जेडी, विनोद कुमार, नीरज कुमार एवं मोनिका को जिम्मेदारी सौंपी गई।वहीं सहायक शाखा सचिव के पद पर तुपुर भटनागर, अरविंद कुमार, राजेश कुमार गुप्ता एवं राजेंद्र कुमार मीणा को चुना गया। संतोष अरोड़ा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने रेल कर्मचारियों के हितों, अधिकारों एवं कल्याण के लिए पूरी निष्ठा और एकजुटता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन कर्मचारियों की समस्याओं को मजबूती से उठाने के साथ-साथ उनके हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेगा।चुनाव के दौरान रेल कर्मचारियों में खासा उत्साह देखने को मिला। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का कर्मचारियों ने स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। नई टीम का फूल माला पहनकर ढोल नगाड़ा के साथ जोरदार स्वागत हुआ है।