डॉ. भीमराव अम्बेडकर महाविद्यालय में ‘मेरा युवा भारत’ के उत्तर-पूर्वी दिल्ली प्रकोष्ठ ने दिल्ली के प्रथम ‘माय भारत स्टूडेंट काउंसिल’ का गठन किया। वर्तमान में अम्बेडकर महाविद्यालय दिल्ली का पहला ऐसा महाविद्याल बन गया है जिसमें माय भारत स्टूडेंट काउंसिल सक्रिय है। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को भविष्य की संभावनाओं, अवसरों और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका के बारे में शिक्षित किया गया। साथ ही माय भारत के तहत होने वाली प्रतियोगिताओं के बारे में भी जागरूक किया गया। विकसित भारत यंग लीडरशिप डायलॉग प्रतियोगिता को केंद्र में रख कर युवाओं से सहभागिता की अपील की गई। युवाओं ने भी काउंसिल के सहज कार्यान्वयन के लिए कई सुझाव प्रस्तुत किए।मेरा युवा भारत, भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत आने वाला एक स्वायत्त निकाय है जिसका उद्देश्य देश भर के युवाओं की प्रतिभा को आकर देना है। इसी क्रम में निकाय ने स्टूडेंट काउंसिल के गठन की नई पहल आरम्भ की है।अम्बेडकर महाविद्याल में काउंसिल गठन के कार्यक्रम में माय भारत, दिल्ली के राज्य निदेशक अंकित कुमार गौड़ बतौर मुख्य अतिथि और वक्ता उपस्थित रहें।
read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteउन्होंने युवाओं को माय भारत के संरचनात्मक ढांचे, कार्य प्रणाली और उद्देश्यों से परिचित कराते हुए द्विपक्षीय वार्तालाप किया। उन्होंने कहा कि युवा का उल्टा वायु होता है, युवाओं में वायु के समान वेग होता है अतः विकसित भारत के उज्ज्वल भविष्य के लिए इस वेग का सकारात्मक उपयोग आवश्यक है और माय भारत वही करता है। प्रश्नोत्तरी सत्र में गौड़ ने स्टूडेंट काउंसिल के संदर्भ में युवाओं की जिज्ञासा का निवारण भी किया।कार्यक्रम में उत्तर-पूर्वी जिले के जिला युवा अधिकारी दिवाकर भाटी भी मौजूद रहे जिन्होंने महाविद्याल के विद्यार्थियों को माय भारत का महत्व समझाया। वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से भाटी ने सभी युवाओं को विस्तार पूर्वक माय भारत के सभी पहलुओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि देश के विकास में युवाओं का सर्वाधिक योगदान होने वाला है क्योंकि आज का युवा भविष्य का वर्क फॉर्स होगा अतः युवाओं को उनकी क्षमता का ज्ञान होना आवश्यक है।महाविद्याल के माय भारत नोडल अधिकारी विष्णु मोहन दास बतौर अभिभावक कार्यक्रम में उपस्थित रहें। उन्होंने माय भारत की टीम को महाविद्याल के सहयोग का आश्वासन देते हुए बताया कि युवाओं की बेहतरी के लिए महाविद्याल निरंतर प्रयासरत रहता है। कार्यक्रम में डॉ. सत्यम कुमार और डॉ. किसलय भी उपस्थित रहें।