कैसरगंज में चल रहा FLN प्रशिक्षण, शिक्षकों को नवाचार से पढ़ाने के दिए टिप्स

Share

बहराइच ( कैसरगंज )। ब्लॉक संसाधन केंद्र (BRC) कैसरगंज में बुनियादी साक्षरता एवं संख्याज्ञान (FLN) प्रशिक्षण का प्रथम चरण चल रहा है। प्रशिक्षण में शिक्षकों को बच्चों को सरल एवं रोचक तरीके से पढ़ाने के साथ-साथ शिक्षण में नवाचार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षकों ने NCERT की नवीन पाठ्य-पुस्तक कक्षा-4 की गणित की पुस्तक में किए गए बदलावों और गणितीय अवधारणाओं को बच्चों तक सहज ढंग से पहुंचाने के तरीकों पर विस्तार से चर्चा की।

read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/ शिक्षकों को गतिविधि आधारित शिक्षण के माध्यम से बच्चों में सीखने की रुचि पैदा करने के तरीके भी बताए गए।BEO गीतेन्द्र चौधरी ने प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों से कहा कि प्रशिक्षण में सीखी गई बातों का विद्यालयों में प्रभावी ढंग से प्रयोग करें। बच्चों के साथ सहज वातावरण बनाकर उन्हें गतिविधियों एवं नवाचार के माध्यम से पढ़ाया जाए, ताकि सीखने की प्रक्रिया अधिक प्रभावी हो सके।प्रशिक्षण में संदीप कुमार, रूप प्रताप सिंह, रसूल रघुवंशी, डॉ. शुभा रस्तोगी, केशवाश, उमेश पाण्डेय समेत अन्य प्रशिक्षक एवं शिक्षक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *