05 सितम्बर को मिहींपुरवा में  सम्पूर्ण समाधान दिवस में  डीएम अभय त्रिपाठी रहेंगे मौजूद

Share

बहराइच ( मिहीपुरवा )। जन समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस की कड़ी में 05 सितम्बर 2026, शनिवार को तहसील मिहींपुरवा (मोतीपुर) में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जाएगा।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/तहसील मिहींपुरवा (मोतीपुर) में जिलाधिकारी अभय त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित होगा। इस दौरान जिलाधिकारी फरियादियों की समस्याएं सुनेंगे और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश देंगे।वहीं तहसील महसी में अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तथा जिले की शेष तहसीलों में संबंधित उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *