पांच पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त, एएसपी ने फूलमाला पहनाकर दी विदाई

Share

बाराबंकी। पुलिस विभाग में अधिवर्षता आयु पूरी कर सोमवार को पांच पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त हुए। पुलिस कार्यालय में आयोजित विदाई समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह ने सभी को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया और स्मृति चिह्न भेंटकर विदाई दी। सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस सुरेश प्रसाद, प्रेमचन्द्र, राकेश कुमार, विनोद कुमार शुक्ला और श्रीराम जीवन शामिल रहे।read more:https://pahaltoday.com/protest-by-the-all-gondwana-students-association-and-the-gond-community/एएसपी ने सभी के सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल और स्वस्थ भविष्य की कामना की। समारोह के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के साथ अपने अनुभव साझा किए। अधिकारियों ने कहा कि लंबे सेवाकाल में पुलिसकर्मियों ने विभागीय जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए पुलिस विभाग की सेवा की है। सेवानिवृत्ति के बाद भी उनके अनुभव और सुझाव विभाग के लिए महत्वपूर्ण रहेंगे। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर आलोक पाठक, क्षेत्राधिकारी नगर संगम कुमार, प्रतिसार निरीक्षक राजेश कुमार समेत पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *