जमीयत उलमा तहसील महसी की तर्बियती वर्कशॉप में तंज़ीमी मजबूती पर जोर

Share

बहराइच। जमीयत उलमा जिला बहराइच की विशेष हिदायत पर जमीयत उलमा तहसील महसी के तत्वावधान में रहमानिया जामा मस्जिद, नरहर गोडा में स्थानीय एवं तहसीली जिम्मेदारान के लिए एक दिवसीय तर्बियती वर्कशॉप और मुशावरती इजलास का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तंज़ीमी मजबूती, दीनी व सामाजिक सेवाओं, इस्लाहे मुआशरा, क़ियादत-साज़ी और फलाही योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया।कार्यक्रम का आगाज़ सुबह साढ़े आठ बजे परचम-कुशाई के साथ हुआ। इसके बाद मौलाना क़ारी ज़ियाउल हक़ क़ासमी ने तिलावते कलामे पाक की, जबकि हाफिज़ सुब्हानुल हक़ व हाफिज़ मुहम्मद जुनैद ने नात-ए-पाक पेश की। जमीयत उलमा तहसील महसी के अध्यक्ष हाफिज़ मुहम्मद मिकाईल नूरी की अध्यक्षता में आयोजित इजलास में महासचिव मौलाना मुफ़्ती मुहम्मद असलम क़ासमी ने पिछली कार्रवाई प्रस्तुत की, जिसे उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से अनुमोदित किया।

read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteवर्कशॉप में ‘दीनी तालीमी बोर्ड’, ‘इस्लाहे मुआशरा’, ‘GEM’, ‘मिसाली मस्जिद’, ‘सद्भावना मंच’ और ‘रफ़ीक़’ जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रस्तुतियां दी गईं। मौलाना वसीउल्लाह क़ासमी, मौलाना मुफ़्ती सुफ़ियान अहमद क़ासमी समेत विभिन्न उलमा ने विषयवार मार्गदर्शन दिया। साथ ही स्थानीय यूनिटों की कार्यप्रगति की रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई।कार्यक्रम में विशेष सत्र “अज़ाइम के हल्क़े” के नाम से आयोजित हुआ, जिसमें बहराइच वर्कशॉप में निर्धारित उद्देश्यों को स्थानीय स्तर पर लागू करने का संकल्प लिया गया। अध्यक्ष हाफिज़ मुहम्मद मिकाईल नूरी ने जिम्मेदारान का आभार व्यक्त करते हुए तंज़ीमी योजनाओं को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और मरकज़ की हिदायतों पर प्रभावी ढंग से अमल करने पर जोर दिया।अंत में मौलाना क़ारी ज़ुबैर अहमद क़ासमी ने इस्लाहे नीयत और तज़कियए नफ़्स की तरगीब दिलाई तथा दुआ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर तहसील महसी की विभिन्न यूनिटों के जिम्मेदारान, उलमा और अराकीन बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *