नूरपुर/बिजनौर। विधानसभा क्षेत्र नूरपुर के ग्राम किवाड़ स्थित वान नदी पुल पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की लापरवाही कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। बरसात के चलते पुल और संपर्क मार्ग के जोड़ पर करीब पांच फीट गहरा गड्ढा बन गया है, जबकि सड़क का बड़ा हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। इसके बावजूद अब तक न तो मरम्मत कराई गई है और न ही दुर्घटना से बचाव के लिए किसी प्रकार की बैरिकेडिंग या चेतावनी संकेत लगाए गए हैं।read more:https://khabarentertainment.in/major-action-by-the-food-safety-department-sauce-factory-raided-550-kg-of-stock-destroyed/स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में भारी वाहन, ट्रैक्टर-ट्रॉली, बसें, स्कूली वाहन तथा दोपहिया सवार गुजरते हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण गड्ढे में पानी भर जाने से उसकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दुर्घटना का खतरा और बढ़ गया है। रात के समय स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है।ग्रामीणों का आरोप है कि पुल निर्माण को अभी कुछ ही वर्ष हुए हैं, लेकिन संपर्क मार्ग की गुणवत्ता पर अब सवाल उठने लगे हैं। बरसात शुरू होते ही सड़क धंसने लगी और पुल के जोड़ पर बना विशाल गड्ढा राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इसकी मरम्मत नहीं कराई गई तो किसी भी दिन बड़ा सड़क हादसा हो सकता है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।ग्रामीणों ने जनहित और यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से तत्काल पुल और क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। साथ ही तब तक के लिए बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड और रात्रि में प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने की भी मांग उठाई है, ताकि किसी प्रकार की जनहानि न हो।क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से इस गंभीर समस्या का तत्काल संज्ञान लेकर आपातकालीन आधार पर मरम्मत कार्य शुरू कराने की मांग की है। उनका कहना है कि हादसे के बाद कार्रवाई करने के बजाय समय रहते आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि किसी निर्दोष की जान जोखिम में न पड़े।