पहाड़ों की बारिश से उफनी मालन नदी, नजीबाबाद समेत आसपास के इलाकों में बढ़ा जलभराव का खतरा

Share
नजीबाबाद/बिजनौर। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश का असर अब मैदानी इलाकों में भी साफ दिखाई देने लगा है। मालन नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से नदी उफान पर पहुंच गई है। इसके चलते नजीबाबाद नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव का खतरा गहरा गया है, जिससे नदी किनारे रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है।read more:https://khabarentertainment.in/cattle-found-below-standards-and-shortage-of-fodder-observed-during-sdms-surprise-inspection/स्थानीय लोगों के अनुसार बुधवार-बृहस्पतिवार की रात से ही मालन नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा था। गुरुवार सुबह करीब चार बजे के बाद पानी का बहाव अचानक तेज हो गया, जिसके बाद नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा। कई निचले इलाकों में पानी पहुंचने से लोगों में दहशत का माहौल है और ग्रामीण लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।प्रशासन ने हालात को देखते हुए नदी के किनारे बसे क्षेत्रों पर निगरानी बढ़ा दी है। संबंधित विभागों की टीमें संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर रही हैं तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। नदी किनारे रहने वाले लोगों से सतर्क रहने, अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने तथा सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।मौसम विभाग द्वारा अगले 24 घंटों में भी वर्षा की संभावना जताई गई है। यदि पहाड़ों में बारिश का सिलसिला जारी रहा तो मालन नदी का जलस्तर और बढ़ सकता है। प्रशासन ने लोगों से विशेष सावधानी बरतने तथा नदी, नालों और तेज बहाव वाले क्षेत्रों के पास न जाने की अपील की है। साथ ही अभिभावकों से बच्चों को नदी और जलभराव वाले स्थानों से दूर रखने का भी आग्रह किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *