धामपुर। अग्निशमन सेवा सुरक्षा सप्ताह के तहत फायर स्टेशन धामपुर द्वारा क्षेत्र के शैक्षिक संस्थानों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान अपर पुलिस महानिदेशक, अग्निशमन एवं आपात सेवा मुख्यालय लखनऊ तथा मुख्य अग्निशमन अधिकारी बिजनौर के निर्देश पर संचालित किया गया।अभियान के दौरान अग्निशमन विभाग की टीम ने स्कूलों में पहुंचकर आग से बचाव और आग लगने की स्थिति में सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। साथ ही पंपलेट वितरित कर विद्यार्थियों को जागरूक किया गया।
इस वर्ष की थीम “Safe School, Safe Hospital & Fire Safety Aware Society – Together for Fire Prevention” (सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज – आग की रोकथाम के लिए एक साथ) के अंतर्गत छात्रों को जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।read more:https://khabarentertainment.in/baba-sahebs-birth-anniversary-celebrated-at-sukrit-range-office-messages-of-social-awareness-given/
इसी क्रम में रामचन्द्र रामगोपाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, जे.के. मॉडर्न एकेडमी तथा के.एम. इंटर कॉलेज, नगीना रोड धामपुर में निबंध और चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित कराई गईं। प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रों ने अग्नि सुरक्षा के महत्व को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया।अग्निशमन विभाग ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं भी सतर्क रहें और अपने परिवार व समाज को भी अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करें, ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके।