बढ़ापुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किसान की झोपड़ी में अज्ञात कारण से आग लग गई । जब तक झोपड़ी में लगी आग को बुझाया जाता तब तक झोपड़ी में रखा सामान भूसा सहित तीन पशुओं भी जल गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी।आग की सूचना मिलते ही हल्का लेखपाल व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचे और रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को देने की बात कहीं read more:https://khabarentertainment.in/dm-strict-in-the-meeting-of-traders-notice-to-the-electricity-department-officer-for-negligence-and-instructions-to-stop-his-salary/जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव सादतपुर गढ़ी निवासी इदरीश की झोपड़ी में अचानक आग लग गई । झोपड़ी में लगी आग को देख पास पड़े उसके लोगों ने आपको बुझाने का प्रयास किया। परंतु जब तक आग को बुझाया जाता तब तक झोपड़ी में बंदे तीन पशुओं भूसा आदि सामान भी जलकर राख हो गया। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि करीब इदरीश का ढाई लाख रुपए का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना हल्का लेखपाल व स्थानीय पुलिस को दी सूचना मिलते ही हल्का हल्का लेखपाल व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची । ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है इदरीस की उसकी मदद कर उससे मुआवजा दिलाया जाए। हल्का लेखपाल दिनेश कुमार ने बताया कि नुकसान की रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को सौंप दी जाएगी।