पुरवा, उन्नाव। सावन के तीसरे सोमवार को भारी बारिश के बीच भी शिवभक्त कांवड़ियों का उत्साह देखते ही बना। तेज बारिश के बावजूद कांवड़िए हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे लगाते हुए कांवड़ यात्रा पर डटे रहे। पुरवा नगर पंचायत क्षेत्र में पूरे रास्ते भक्तिमय माहौल नजर आया।शिवभक्तों ने उन्नाव के बालू घाट से कांवड़ यात्रा शुरू की और गंगाजल लेकर बाबा बिल्लेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/रास्ते में तेज बारिश के कारण कांवड़िए पूरी तरह भीग गए, लेकिन उनकी आस्था और उत्साह में कोई कमी नहीं आई।मंदिर पहुंचकर शिवभक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और बाबा बिल्लेश्वर महादेव का गंगाजल से जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। भारी बारिश के बीच कांवड़ियों के जयकारों से क्षेत्र का वातावरण शिवमय हो गया। श्रद्धालुओं ने कहा कि मौसम की कठिन परिस्थितियां भी उनकी भक्ति और बाबा भोलेनाथ के प्रति आस्था को कमजोर नहीं कर सकीं।