चौपुला से भिटरिया तक गूंजा हरीश द्विवेदी के स्वागत का जोश

Share

बाराबंकी। भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी सोमवार को राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद पहली बार बाराबंकी पहुंचे। राजधानी लखनऊ के सीमावर्ती और अयोध्या के प्रवेश द्वार कहे जाने वाले बाराबंकी में कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका जोरदार स्वागत किया। चौपुला, सफदरगंज और भिटरिया में पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और पुष्पवर्षा से उनका अभिनंदन किया। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। भिटरिया में दरियाबाद विधायक एवं राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने हरीश द्विवेदी का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें नए दायित्व की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं के स्वागत से अभिभूत हरीश द्विवेदी ने कहा कि संगठन में कार्यकर्ता हमेशा उनके लिए सर्वाेपरि रहे हैं। संगठन के संघर्ष के दिनों में वह कार्यकर्ताओं के साथ अग्रिम पंक्ति में खड़े रहे हैं। आगे भी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ताओं से अभी से बूथ स्तर तक सक्रिय होने का आह्वान किया। राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद हरीश द्विवेदी का पहला बाराबंकी दौरा पार्टी संगठन के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके स्वागत के लिए कार्यकर्ता सुबह से ही विभिन्न स्थानों पर जुटे रहे। चौपुला से लेकर सफदरगंज और भिटरिया तक स्वागत कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने को मिला। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने की उम्मीद जताई। इस दौरान रामनगर के पूर्व विधायक शरद अवस्थी, ब्लाक प्रमुख संजय तिवारी, ब्लाक प्रमुख रवि रावत, भजपा नेता के.पी तिवारी, एमएलसी अंगद कुमार सिंह, डॉ विवेक सिंह वर्मा, ब्लाक प्रमुख धर्मेन्द्र यादव, पूर्व एमएलसी हरगोबिंद सिंह, प्रमोद तिवारी, उपेन्द्र सिंह रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों ने हरीश द्विवेदी का स्वागत किया।

read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/
स्वागत मंच टूटा मंच, बाल-बाल बचे हरीश द्विवेदी
बाराबंकी। भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी के स्वागत कार्यक्रम के दौरान सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रामनगर क्षेत्र के चौपला चौराहे पर आयोजित स्वागत समारोह में अत्यधिक भीड़ के कारण मंच अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय मंच पर राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी, विधान परिषद सदस्य अंगद सिंह, ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी सहित कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। हादसे के बाद हरीश द्विवेदी कुछ देर रुके और फिर अपने अगले कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए। मंच टूटने के बावजूद कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं हुआ और लोग उनकी गाड़ी तक पहुंचकर स्वागत करते रहे।
हरीश के स्वागत में सतीश का शक्ति प्रदर्शन
बाराबंकी। भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के प्रथम बार बाराबंकी आगमन पर दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र में राज्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक सतीश शर्मा ने जोरदार स्वागत कर अपनी संगठनात्मक सक्रियता का प्रदर्शन किया। अहमदपुर टोल प्लाजा से लेकर भिटरिया बाईपास तक बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक स्वागत के लिए जुटे। स्वागत के दौरान बुलडोजर से पुष्पवर्षा भी की गई, जो कार्यक्रम का खास आकर्षण रही। अहमदपुर टोल प्लाजा पर सतीश शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हरीश द्विवेदी का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद भिटरिया बाईपास पर भी कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। दोनों स्थानों पर कार्यकर्ताओं की भीड़ और उत्साह से माहौल भाजपामय नजर आया। राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने हरीश द्विवेदी को राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर बधाई देते हुए कहा कि संगठन ने उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से पार्टी को और मजबूती मिलेगी। स्वागत कार्यक्रम में जुटी कार्यकर्ताओं की भीड़ को राज्यमंत्री सतीश शर्मा की क्षेत्र में सक्रियता और संगठन पर पकड़ से जोड़कर देखा जा रहा है। अहमदपुर से भिटरिया तक कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र में उनकी सक्रिय भूमिका को भी रेखांकित किया। हरीश द्विवेदी के स्वागत के बहाने सतीश शर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने और संगठनात्मक गतिविधियों में अपनी सक्रियता का संदेश भी दिया। कार्यक्रम में भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *