गड्ढों में तब्दील हुआ सेरसा संपर्क मार्ग, राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें

Share
नवाबगंज,उन्नाव। लखनऊ-कानपुर राजमार्ग से निकलने वाला सेरसा संपर्क मार्ग लंबे समय से जर्जर हालत में पड़ा है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। करीब आधा सैकड़ा गांवों को जोड़ने वाला यह प्रमुख संपर्क मार्ग बदहाल होने के कारण ग्रामीणों में नाराजगी है।ग्रामीणों के अनुसार सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि दोपहिया वाहन चालकों को गड्ढों से बचकर निकलना पड़ता है। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क और भी खतरनाक हो जाती है।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteरात के समय आवागमन करने वाले लोगों को विशेष परेशानी होती है। कई स्थानों पर सड़क की स्थिति खराब होने से वाहनों की रफ्तार भी प्रभावित होती है।यह मार्ग आसपास के करीब 50 गांवों के लोगों के लिए आवागमन का महत्वपूर्ण साधन है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की मरम्मत को लेकर कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों से मांग की जा चुकी है, लेकिन अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है। सड़क जर्जर होने से ग्रामीणों को बाजार, स्कूल, अस्पताल और अन्य जरूरी कार्यों के लिए आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है।ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से मांग की है कि मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर जल्द से जल्द गड्ढों की मरम्मत कराई जाए और सड़क का पुनर्निर्माण कराया जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *