बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी के बाराबंकी आगमन पर सोमवार को विजय लक्ष्मी आई हॉस्पिटल के निदेशक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. विवेक सिंह वर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम में फूल-मालाओं, जयघोष और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच राष्ट्रीय महामंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर डॉ. विवेक सिंह वर्मा ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों को अपने हाथों से मिठाई खिलाकर खुशी साझा की। स्वागत समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और भाजपा के समर्थन में नारे गूंजते रहे। डॉ. विवेक सिंह वर्मा ने हरीश द्विवेदी का अभिनंदन करते हुए कहा कि उनके संगठनात्मक अनुभव, कार्यकुशलता और नेतृत्व क्षमता से भाजपा संगठन को नई ऊर्जा और नई दिशा मिलेगी।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/ उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसेवा और संगठन विस्तार के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। स्वागत समारोह में डॉ. विवेक सिंह वर्मा की सक्रियता और संगठनात्मक क्षमता विशेष रूप से चर्चा का विषय रही। उनके नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम ने भाजपा कार्यकर्ताओं को एक मंच पर एकजुट करने के साथ ही संगठन की मजबूती का भी संदेश दिया। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पार्टी की गतिविधियों को और गति मिलेगी तथा जनसेवा के कार्यों का विस्तार होगा। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा, विधायक दिनेश रावत, विधान परिषद सदस्य अंगद सिंह, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन गुरुशरण सिंह लोधी, ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र यादव, मंडल अध्यक्ष श्रीकांत मिश्रा, सूरज सिंह, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार वर्मा, व्यापारी नेता रविनन खजांची, सरदार चरणजीत सिंह, अर्चना मिश्रा, अनूप यादव, भानु यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।