म्योरपुर, सोनभद्र। केंद्रीय रेशम बोर्ड भारत सरकार की ओर से संचालित मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत बुधवार को म्योरपुर ब्लॉक के राजकीय रेशम फार्म मुरधवा (बेलहट्टी) में एक दिवसीय तसर रेशम प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व वैज्ञानिक डी. डॉ. हरेंद्र यादव ने किया। मुख्य अतिथि संपत खरवार रहे। कार्यक्रम में सहायक निदेशक रेशम सोनभद्र नागेंद्र राम ने आगंतुकों और किसानों का स्वागत किया। उन्होंने किसानों को विभागीय सहायता योजनाओं, सहकारी समिति के कार्यों तथा रेशम उत्पादन के साथ अन्य गतिविधियों से आय बढ़ाने की जानकारी दी। किसानों को वर्तमान वर्ष में लागू न्यूनतम समर्थन मूल्य के बारे में भी बताया गया।read more:https://pahaltoday.com/protest-by-the-all-gondwana-students-association-and-the-gond-community/ वर्ष 2025-26 में अधिक कोया उत्पादन करने वाली किसान रजवंती देवी पत्नी रामविचार को 500 रुपए की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया। वैज्ञानिक डॉ. हरेंद्र यादव ने चाकी कीटपालन में बरती जाने वाली सावधानियों तथा चैकी प्लॉट की तैयारी की जानकारी दी। उन्होंने किसानों से वैज्ञानिक तकनीक अपनाकर तसर कीटपालन करने का आह्वान किया। सहायक रेशम विकास अधिकारी मुरधवा सूबेदार ने प्रौढ़ कीटपालन, कीट स्थानांतरण और समय-समय पर औषधियों के प्रयोग के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में किसानों ने तसर रेशम उत्पादन से संबंधित तकनीकी जानकारी प्राप्त की। अंत में सभी आगंतुकों और किसानों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।