टीकाकरण से वंचित बच्चों तक पहुंच बनाने पर जोर

Share
स्योहारा। यूनिसेफ, पीसीआई इंडिया एवं गावी के सहयोग से आशा, एएनएम, संगिनी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया। प्रशिक्षण में नियमित टीकाकरण को प्रभावी बनाने तथा अब तक टीके की एक भी खुराक नहीं ले पाए बच्चों की पहचान कर उन्हें टीकाकरण से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएचसी स्योहारा के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी एवं अधीक्षक डॉ. बीके स्नेही ने की। यूनिसेफ-पीसीआई इंडिया के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर सौरव आर्य एवं फैसल खान तथा जिला समन्वयक नवीन त्रिपाठी ने प्रतिभागियों को टीकाकरण अभियान की प्रभावी योजना और समुदाय के साथ बेहतर समन्वय के संबंध में प्रशिक्षण दिया।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/प्रशिक्षण के दौरान जीरो डोज एवं टीकाकरण से छूटे बच्चों की पहचान, माइक्रो प्लान तैयार करने, आशा की वीएचआईआर डायरी के प्रभावी उपयोग तथा कम्युनिटी मीटिंग के माध्यम से लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने की जानकारी दी गई। टीकाकरण से इनकार करने वाले परिवारों की भ्रांतियां दूर करने और समुदाय के प्रभावशाली लोगों का सहयोग लेकर सकारात्मक माहौल तैयार करने के तरीकों पर भी चर्चा हुई।प्रशिक्षकों ने कहा कि नियमित टीकाकरण की सफलता के लिए प्रत्येक पात्र बच्चे तक पहुंच बनाना जरूरी है। इसमें आशा, एएनएम, संगिनी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण में मिली जानकारी को अपने-अपने क्षेत्रों में लागू कर टीकाकरण से छूटे बच्चों को अभियान से जोड़ने का आह्वान किया।इस अवसर पर आईओ वीर सिंह, एचआई राजेश कुमार, एआरओ आलोक कुमार, बीपीएम शालिनी बिश्नोई, डीईओ अनम और राशि समेत स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *