बिजनौर के नन्हे एथलीटों ने दिल्ली में लहराया परचम

Share
बिजनौर। प्रथम दिल्ली किड एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026 में जनपद के तीन उभरते एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक बिजनौर ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।अंडर-12 वर्ग की 60 मीटर दौड़ में ग्राम नारायणपुर निवासी आदित्य चौधरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उन्होंने लॉन्ग जंप में भी तृतीय स्थान हासिल किया। आदित्य के पिता का नाम प्रदीप कुमार है। उन्हें कोच संदीप चौधरी प्रशिक्षण दे रहे हैं।
चांदपुर क्षेत्र के ग्राम गांधौर निवासी आयान ने अंडर-10 वर्ग की 60 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं नांगल सोती क्षेत्र के ग्राम लालपुर मान निवासी विराट देशवाल ने अंडर-8 वर्ग की 40 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया। विराट ने शाफ्ट बॉल स्पर्धा में भी द्वितीय स्थान प्राप्त किया।पुलिस अधीक्षक ने तीनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों से निकल रही इन प्रतिभाओं को उचित प्रशिक्षण और प्रोत्साहन मिलने से वे आगे चलकर जनपद और प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर भी रोशन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *