नगीना। नगर के दो मंदिरों शिव धाम मंदिर आजाद कालौनी व श्री पंजाबी महावीर मंदिर में श्री कृष्ण जी की छठी उत्सव श्रद्धा पूर्वक मनाया गया इस अवसर पर भजन कीर्तन के साथ विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। जिसमें हजारों महिला पुरुष वके बच्चों ने कड़ी चावल का प्रसाद ग्रहण किया। परंपरा अनुसार श्री कृष्णा जी का जन्म को जन्माष्टमी के रूप में मनाया जाता है जन्माष्टमी को सभी मंदिरों को सजाया जाता है। शुक्रवार की रात 12 बजे श्री कृष्ण जी का जन्म उत्सव मनाने के बाद बृहस्पतिवार को 6 दिन के बाद मोहल्ला आजाद कालौनी स्थित शिव धाम मंदिर व मौ सैयदवाडा स्थित श्री पंजाबी महावीर मंदिर दोनों मंदिरों में श्री कृष्ण जी की छठी का कार्यक्रम आयोजित किया गया
read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/ मंदिर परिसर में सुबह से महिलाओं ने भजन कीर्तन किया और भगवान श्री कृष्ण जी की लीला पाठ श्रद्धालुओं को सुनाया। बाद में श्री कृष्ण की प्रतिमाओं के समक्ष आरती उतारी गई, आरती के बाद दोपहर 1: बजे विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें कढ़ी चावल और हलवा आदि का प्रशाद हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण कर धर्म लाभ उठाया । श्री कृष्ण जी की छठी कार्यक्रम को सफल बनाने में सीपी सचदेवा संरक्षक, राजकुमार सेठी उपप्रबंधक, एसके बब्बर सचिव, पीके सचदेवा, आके सचदेवा, देवेंद्र खरबंदा, ओमप्रकाश बांगा, चरणजीत सचदेवा, धीरज कालरा, राजकुमार मुठरेजा, संजीव मुठरेजा, सुभाष कुमार अरोड़ा, अमित कुमार टिक्कू, घनश्याम मुठरेजा, सोहन सचदेवा, रोहित मूठरेजा, हरमीत सिंह प्रेम सचदेवा अमन सचदेवा आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।