नगीना। जिला पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने उप जिलाधिकारी प्रिंस कुमार को शिकायती पत्र सौंप कर पेट्रोल पंप चल रहे निर्माण कार्य को कुछ लोगों द्वारा दबंगई दिखाते हुए कार्य को रूकवाने की शिकायत कर निर्माण कार्य को पूरा करने की मांग की है। एसडीएम प्रिंस कुमार को दिए शिकायती पत्र में कहां स्टेशन रोड नगीना पर स्थित अग्रवाल ऑटोमोबाइल पेट्रोल पंप पर पंप स्वामी अपने पंप परिसर में मरम्मत का कार्य निर्माण करवा रहे थे कुछ दबंग व्यक्तियों के द्वारा संगठित होकर डरा धमका कर निर्माण कार्य को रूकवा दिया गया है। पत्र में यह भी कहां गया हैं पेट्रोल स्वामी के पेट्रोल पंप का नक्शा ( एनओसी ) जिलाधिकारी बिजनौर के द्वारा स्वीकृत वे प्रमाणित है जो कि खसरा नंबर 429 मौजा चतरभोजपुरी मे वर्ष 1967 से स्थापित है। पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष चौधरी दिग्विजय सिंह ने एसडीएम से अधूरा पड़ा निर्माण कार्य को पूरा करवाने दंवं दबंगो के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है।
read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteगुरुवार की दोपहर को एसडीएम के निर्देश पर पुलिस की मौजूदगी में नायब तहसीलदार नगीना एवं कानून की देखरेख में दोनों पक्षों संघ पेट्रोल पंप की पुरी आराजी एवं पेट्रोल पंप से सटी मस्जिद की आराजी की भी पैमाइश की गईं। यह दूसरी बार पेमाईश गई है। इस संबंध में नायब तहसीलद से पैमाइश में क्या कार्यवाही की गई, लेकिन नायब तहसीलदार कोई भी कर्यवाही बताने को तैयार नहीं है। पेट्रोल पंप स्वामी डब्बू अग्रवाल ने बताया कि यहां पहले से ही हमारा पोल लगा हुआ था जिसे उखड़वा कर छोटी सी चबूतरी का निर्माण करा था की कुछ दबंग लोग आए और चबूतरेके निर्माण कार्य को रुकवा दिया। उन्होंने बताय इस संबंध में वह पुलिस अधीक्षक के के बश्नोई वे जिलाधिकार जसजीत कौर से मिले और पूरा प्रकरण बताया। डब्बू अग्रवाल ने पुलिस अधीक्षक वं जिलाधिकारी से अधुरे पडे निर्माण कार्य को पूरा करने और आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करने कि मांग कि है।