कानपुर देहात के सिकंदरा कस्बे में मुगल रोड स्थित मस्जिद पर बकरीद का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग ईदगाह पहुंचे, जहां शांतिपूर्ण माहौल में नमाज अदा की गई।read more:https://pahaltoday.com/indias-dominance-in-space-technology-joins-the-us-china-club/नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी और आपसी प्रेम, सौहार्द एवं भाईचारे का संदेश दिया। त्योहार को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मौके पर उपजिला अधिकारी प्रदुमन कुमार, क्षेत्राधिकारी प्रिया सिंह, तहसीलदार राकेश चंद्रा तथा थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह सहित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे पूरा आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। बकरीद के इस मौके पर पूरे क्षेत्र में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। वही ईद उल अजहा पर्व के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने देश में शांति एवं भाईचारे के सौहार्द के लिए हाथ उठाकर दुआ मांगी