पंचमुखी हनुमान मंदिर पर दुर्गा पूजा पंडाल का शुभारंभ, सांसद विनोद बिंद ने खोला मां दुर्गा का मुख पट

Share
भदोही। औराई तहसील के भवानीपुर जेटुपुर मथुरापुर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में इस वर्ष भी नवरात्र के अवसर पर दुर्गा पूजा पंडाल लगाया गया है। नवरात्र के प्रथम दिन भदोही के सांसद विनोद बिंद और शासकीय अधिवक्ता अनिल शुक्ला ने मां दुर्गा का मुख पट खोलकर कलश स्थापना की। इस दौरान पंडित ज्ञान दुबे और पुजारी संजय शुक्ला के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। पंडित ने संकल्प कराया, जिसके बाद पाठ और आरती हुई। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष कमल पांडेय ने सांसद विनोद बिंद का माल्यार्पण कर अंगवस्त्र भेंट करके स्वागत किया। सांसद प्रतिनिधि संजय, सुशील मिश्रा, रामू पांडेय, निर्भय पांडेय, ज्ञानू शुक्ला और सनी शुक्ला सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी अतिथियों का सम्मान किया। आरती के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। नवरात्र को लेकर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *