नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान का हुआ आयोजन

Share

बहराइच। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में मेरा युवा भारत, बहराइच द्वारा श्री मानस इंटर कॉलेज, बिशुनपुर राहू में नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सजीव प्रसारण युवाओं को दिखाया गया। सभी युवाओं ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान को सफल बनाने तथा राष्ट्रहित में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  मानस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रमेश कुमार मिश्रा तथा जनहित फाउंडेशन के अध्यक्ष उमेश चन्द्र मिश्रा रहे। उन्होंने युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज एवं राष्ट्र के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया। मेरा युवा भारत, बहराइच के जिला युवा अधिकारी नवनीत कुमार ने युवाओं को माई पोर्टल पर अधिक से अधिक पंजीकरण करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने मेरा युवा भारत की विभिन्न गतिविधियों, स्वयंसेवा के अवसरों तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विस्तार से जानकारी देते हुए सभी युवाओं से माई भारत से जुड़कर सामाजिक एवं जनकल्याणकारी अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।read more:https://khabarentertainment.in/daylight-burglary-at-a-home-in-kheda-afghan-loss-of-approximately-seven-lakh-rupees-including-cash-and-jewelry/कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी युवाओं को नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत शपथ दिलाई गई। सभी ने जीवनभर किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने, समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाने तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मेरा युवा भारत, बहराइच के स्वयंसेवक कीर्ति राव, प्रीति चौधरी, नंदिनी मिश्रा एवं रामगोपाल तिवारी सहित विद्यालय के शिक्षकगण, युवा एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *