खेड़ा अफगान में दिनदहाड़े घर में चोरी, नकदी व जेवरात समेत करीब सात लाख का नुकसान

Share

खेड़ा अफगान। कस्बे में दिनदहाड़े एक मकान में चोरी की घटना सामने आने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पीड़ित  अजय पुत्र बाबूराम के के अनुसार चोरी में करीब सात लाख रुपये का नुकसान हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। शनिवार को खेड़ा अफगान निवासी अजय कुमार अपनी पत्नी को दवाई दिलाने के लिए सहारनपुर गए हुए थे।read more:https://khabarentertainment.in/meritorious-students-honored-at-klgm-inter-college-incentive-amount-of-%e2%82%b961000-distributed/घर पर ताला लगा हुआ था। अजय ने जानकारी दी की इसी दौरान अज्ञात चोर दिवार कूदकर मकान के अंदर घुस गए। चोरों ने घर में रखी अलमारी और संदूक के ताले तोड़ दिए तथा करीब तीन लाख रुपये की नकदी के अलावा सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर फरार हो गए। दवाई लेकर सहारनपुर से  अजय अपनी पत्नी के साथ वापस घर पहुंचे तो कमरे का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी और संदूक खुले देखकर उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। अम्बेहता चैकी प्रभारी तपन जयंत का कहना है कि चोरी की घटना संदिग्ध लग रही है मामले की जांच की जा रही है तथा जल्द ही खुलासा किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *