होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, नकल विहीन व शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

Share
गाजीपुर — आगामी 25, 26 और 27 अप्रैल को आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा को पूरी तरह नकल विहीन, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने संयुक्त रूप से जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों की गहन समीक्षा की।read more:https://khabarentertainment.in/shruti-sharma-of-bijnor-became-cdo-of-hapur/निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने आदर्श इंटर कॉलेज महुआबाग, लुर्दस बालिका इंटर कॉलेज तथा शांति निकेतन इंटर कॉलेज बरही समेत कई परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। उन्होंने केंद्रों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, परीक्षा कक्षों में विद्युत व्यवस्था, कंट्रोल रूम, स्ट्रांग रूम, पेयजल सुविधा और साफ-सफाई की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि आयोग द्वारा जारी सभी गाइडलाइन का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। परीक्षा प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ संपन्न होनी चाहिए। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या प्रतिकूल परिस्थिति में तत्काल पुलिस बल की सहायता ली जाए, ताकि परीक्षा का माहौल शांतिपूर्ण बना रहे। अधिकारियों ने यह भी सुनिश्चित किया कि सभी केंद्रों पर अभ्यर्थियों के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों और परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वि/रा) दिनेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक शहर राकेश मिश्रा तथा संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य भी मौजूद रहे। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा को निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं और किसी भी तरह की गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *