औद्योगिक लॉजिस्टिक योजना की सड़कों का डीएम ने किया निरीक्षण

Share

सोनभद्र। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने रविवार को औद्योगिक लॉजिस्टिक योजना के तहत प्रस्तावित विभिन्न सड़क परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन से आवश्यक स्वीकृतियां शीघ्र प्राप्त कर निर्माण कार्य तत्काल शुरू कराया जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता एवं अन्य अधिकारियों ने बताया कि योजना के अंतर्गत नधीरादृधरतीदाण्ड लिंक मार्ग (बखरिहवा से नधीरा) का लगभग 10 किलोमीटर लंबा मार्ग 1.60 करोड़ रुपए की लागत से प्रस्तावित है। वहीं डिबुलगंज-जोगेन्द्र मार्ग लगभग 10 किलोमीटर लंबाई में 64.50 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाना प्रस्तावित है।read more:https://khabarentertainment.in/administration-gears-up-for-kanwar-yatra-divisional-commissioner-issues-strict-directives/इसके अलावा बखरिहवा-बीजपुर मार्ग (बखरिहवा से बीजपुर स्वागत गेट) 18.42 किलोमीटर लंबाई में 49 करोड़ रुपये, वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग के औड़ी मोड़ (अनपरा) से शक्तिनगर तक 20.17 किलोमीटर लंबाई में 55.72 करोड़ रुपये तथा मिर्चाधुर रेलवे स्टेशन-औड़ी मोड़ (अनपरा) मार्ग 12.15 किलोमीटर लंबाई में 24.70 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण के लिए प्रस्तावित है। जिलाधिकारी ने कहा कि इन सड़क परियोजनाओं के पूरा होने से जनपद के दूरस्थ और औद्योगिक क्षेत्रों की संपर्क व्यवस्था मजबूत होगी। साथ ही उद्योगों तक आवागमन सुगम होने के साथ स्थानीय नागरिकों को भी बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवश्यक औपचारिकताएं समयबद्ध ढंग से पूरी कर निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराया जाए तथा गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए। निरीक्षण के दौरान जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी संत पाल वर्मा, उपजिलाधिकारी दुद्धी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *