भदोही। कर-करेत्तर, लम्बित रिट याचिकाओं, राजस्व कार्याे एवं राजस्व न्यायालयों से सम्बन्धित मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर डी श्रेणी की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी शैलेष कुमार की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों के साथ किया गया। जिलाधिकारी ने सभी तहसीलदारों को निर्देश दिया कि अमीन वाईज वसूली की समीक्षा करें। सभी निकायों के अधिशाषी अधिकारियों को निर्देशित किया कि पीएम स्वानिधि व अन्य मदों में वसूली कर राजस्व रैंकिंग में सुधार करें। 5 साल से अधिक पुराने वादों का न्यायालय आपके द्वार लगाकर स्थलीय निरीक्षण कर निस्तारण करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने सभी एडीएम, एसडीएम, तहसीलदार को 05 साल से अधिक वादों का निस्तारण सुनिश्चित करनें का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सभी मजिस्ट्रेट न्यायालयों के उपस्थित पेशकारों को ब्रीफ किया कि वादों का एजेंडा, रिपोर्टिंग, टिप्पणी सही ढंग से सुस्पष्ट व तार्किक करें।read more:https://khabarentertainment.in/59-employees-engaged-in-the-counting-work-were-trained/ डीएम ने समस्त एसडीएम व तहसीलदार को कड़े निर्देश दिए कि आरसी की वसूली प्रत्येक दशा में शत-प्रतिशत पूर्ण कराना सुनिश्चित कराये। जिलाधिकारी ने आईजीआरएस की समीक्षा में असंतुष्ट फीडबैक शिकायतकर्ता से सम्बन्धित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए लगकर निस्तारित कराते हुऐ रैंक सुधार पर जोर दिया। हैसियत नामा में लम्बित आवेदनों को प्रतिदिन अनुश्रवण करते हुए निस्तारण का निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिया। जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत डिल्फाटर श्रेणी में न हो, समय रहते शिकायत का गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करें, नही तो कठोर कार्यवाही होगी। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली पूरी करें, इसमें किसी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी, अधिकारी राजस्व वसूली में हिला-हवाली करेंगे तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वसूली कार्य शत-प्रतिशत करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने परिवहन, आबकारी, राजस्व, अधिशासी अधिकारी, खनन आदि विभागों को अभियान चलाकर लक्षित राजस्व वसूली किये जाने पर बल दिया। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 कुंवर वीरेन्द्र मौर्य, अपर जिलाधिकारी न्यायिक विजय नारायण सिंह, समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त तहसीलदार, अधिशाषी अधिकारी आदि सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।