प्रवक्ता परीक्षा केंद्र का मंडलायुक्त ने किया औचक निरीक्षण

Share

सहारनपुर। जनपद में आयोजित प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज प्रारंभिक परीक्षा 2025 को शुचितापूर्ण, पारदर्शी एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराने के लिए मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार ने रविवार को जेवी जैन डिग्री कॉलेज परीक्षा केंद्र का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंधों और निगरानी व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने परीक्षा केंद्र का भ्रमण कर अभ्यर्थियों के प्रवेश से लेकर परीक्षा संचालन तक की समस्त व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने केंद्र पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वारों पर अभ्यर्थियों की सघन जांच व्यवस्था की समीक्षा की गई। मंडलायुक्त ने प्रत्येक अभ्यर्थी की निर्धारित मानकों के अनुरूप जांच और फ्रिस्किंग के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। डॉ. रूपेश कुमार ने परीक्षा केंद्र में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता का भी निरीक्षण किया।read more:https://pahaltoday.com/us-iran-ceasefire-a-positive-step/उन्होंने कंट्रोल रूम से की जा रही निगरानी व्यवस्था की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि परीक्षा अवधि के दौरान सभी गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जाए। साथ ही प्रश्नपत्रों की सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा कक्षों की निगरानी तथा परीक्षा केंद्र के आसपास कानून एवं शांति व्यवस्था का भी जायजा लिया। मंडलायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता, नकल अथवा व्यवधान उत्पन्न करने वाले तत्वों के विरुद्ध तत्काल और कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी परीक्षाओं को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस अवसर पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्हें परीक्षा अवधि के दौरान परीक्षा केंद्रों और आसपास के क्षेत्रों में सतर्क निगरानी बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। मंडलायुक्त ने कहा कि अभ्यर्थियों को निष्पक्ष एवं सुरक्षित परीक्षा वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। प्रशासन द्वारा की गई सघन निगरानी और सुरक्षा व्यवस्थाओं के चलते परीक्षा केंद्र पर व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित होती दिखाई दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *