सोनभद्र। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने मंगलवार को विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ मेडिकल कॉलेज में स्थापित व्यवस्था एवं जनपद में विद्युत आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा किया। इस दौरान मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल आनंद कुमार ने बताया कि वर्तमान में विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से संचालित हो रही है तथा किसी प्रकार की समस्या नहीं है। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जनपद के अविद्युतीकृत मजरों के विद्युतीकरण कार्यों की भी गहन समीक्षा की। अधिशासी अभियंता ने बताया कि वर्तमान में कुल 97 मजरों के विद्युतीकरण का कार्य मे. विश्व समृद्ध इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा हैread more:https://khabarentertainment.in/grand-welcome-to-sp-district-president-honey-faisal/, जिनमें से 40 मजरों का कार्य पूर्ण हो चुका है। शेष कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित कार्यदायी संस्था को एक माह के भीतर सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड राबर्ट्सगंज द्वारा जानकारी दी गई कि उक्त मजरों के अतिरिक्त जनपद में कुल 834 अविद्युतीकृत मजरे चिन्हित किए गए हैं, जिनके विद्युतीकरण की प्रक्रिया प्रगति पर है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि विद्युत आपूर्ति एवं विद्युतीकरण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी कार्य गुणवत्ता एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण कर जनपदवासियों को निर्बाध विद्युत सुविधा उपलब्ध कराई जाए।