सहारनपुर। बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारत माता चौक पर खीर प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वरिष्ठ समाजसेवी अनीश मिगलानी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और भगवान बुद्ध के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने विश्व शांति, मानव कल्याण और आपसी भाईचारे की कामना की। इस अवसर पर पार्षद राहुल झाम्ब ने कहा कि भगवान बुद्ध का जीवन हमें सेवा, करुणा और त्याग का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि खीर प्रसाद वितरण जैसे आयोजन समाज में प्रेम और सौहार्द की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि बुद्ध पूर्णिमा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का अवसर है। ऐसे कार्यक्रम समाज के लिए प्रेरणादायक साबित होते हैं।read more:https://pahaltoday.com/suspicious-death-of-a-youth-on-railway-track-sparks-uproar-murder-or-accident/
इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि अक्षु छाबड़ा, नीरज सपड़ा, प्रवीण कालड़ा, अजय कोचर, विशाल खुराना, अक्षय बंसल, विशाल कपिल सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।