बड़हलगंज। भाजपा नेता अष्टभुजा शुक्ला ने खजनी क्षेत्र के अहिरौली गांव पहुंचकर शिवकुमार त्रिपाठी हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने मृतक के पुत्र अधिवक्ता आदित्य त्रिपाठी से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की और परिवार को ढांढस बंधाया।
अष्टभुजा शुक्ला ने जिला प्रशासन से हत्याकांड में वांछित सभी आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की।read more:https://pahaltoday.com/woman-posing-as-a-bride-flees-after-administering-a-sedative-remains-at-large-even-after-a-month-and-a-half/उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होना समाज और प्रशासन की जिम्मेदारी है। शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारी सदस्य शिव सागर तिवारी, क्षेत्रीय मंत्री रत्नेश पांडे, भाजपा नेता गिरिजेश दत्त पांडे, पूर्व पार्षद अनिल कुमार गुप्त, शिवचरण रावत, अभय श्रीवास्तव, दीपक शुक्ला, शिशिर त्रिपाठी विश्वास, अभिजीत शुक्ला, रोशन त्रिपाठी समेत पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।