बहराइच ( मिहीपुरवा )। थाना मोतीपुर में तैनात उपनिरीक्षक संजीत कुमार सिंह के मोबाइल फोन को कथित तौर पर हैक कर साइबर ठगों ने उनके बैंक खाते से 11 अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 6 लाख 92 हजार 550 रुपये निकाल लिए। घटना 14 अगस्त 2026 की शाम की बताई जा रही है।पुलिस के अनुसार, 14 अगस्त को शाम 6:59 बजे से 7:33 बजे के बीच उपनिरीक्षक के मोबाइल नंबर को हैक कर उसमें करीब सात ऐप डाउनलोड किए गए। इनमें जोमैटो, पराग डेयरी मिल्क और ओजीवा समेत अन्य ऐप शामिल बताए गए हैं। इसके बाद मोबाइल नंबर से लिंक बैंक खाते से बिना ओटीपी बताए रकम ट्रांसफर की गई।read more:https://pahaltoday.com/woman-posing-as-a-bride-flees-after-administering-a-sedative-remains-at-large-even-after-a-month-and-a-half/साइबर ठगी के दौरान खाते से 49,500 रुपये, 29,850 रुपये, 10 हजार रुपये, 9,900 रुपये, एक लाख रुपये की चार अलग-अलग ट्रांजेक्शन, 72,200 रुपये, 70 हजार रुपये और 51,100 रुपये सहित कुल 11 ट्रांजेक्शन किए गए।पीड़ित उपनिरीक्षक की तहरीर पर थाना मोतीपुर में मुकदमा अपराध संख्या 363/2026, धारा 318(4), 319(2) बीएनएस एवं 66D आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना प्रभारी निरीक्षक थाना मोतीपुर द्वारा की जा रही है। पुलिस के अनुसार विवेचना प्रचलित है।