म्योरपुर, सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में चलती बस से गिरकर कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बीजपुर-मुर्धवा मार्ग पर रासपहरी गांव के समीप की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 42 वर्षीय जितेन्द्र पुत्र बीरबल निवासी कुंडाडीह (थाना म्योरपुर) चलती बस में कंडक्टर के रूप में कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह बस से नीचे गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में भर्ती कराया।read more:https://khabarentertainment.in/59-employees-engaged-in-the-counting-work-were-trained/जहां चिकित्सक डॉ. संजीव बिंद ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार जितेन्द्र पिछले कई वर्षों से बीजपुर-रेणुकूट मार्ग पर चलने वाली बसों में कंडक्टर के रूप में कार्यरत हैं। घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल है।