सोनभद्र। जनपद के सभी थानों पर शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री हर्ष पाण्डेय ने थाना अनपरा तथा क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश कुमार राय ने थाना शाहगंज में थाना समाधान दिवस के दौरान जनसुनवाई की। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। समाधान दिवस के दौरान कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष प्रकरणों के शीघ्र एवं प्रभावी समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।read more:https://pahaltoday.com/district-magistrate-holds-meeting-of-the-district-drinking-water-and-sanitation-mission-issues-directives/अधिकारियों ने विशेष रूप से भूमि विवादों के मामलों में पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम के माध्यम से कार्रवाई करने पर जोर दिया, ताकि फरियादियों को अनावश्यक रूप से विभिन्न कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। पुलिस विभाग के अनुसार पूर्व से लंबित 08 प्रार्थना पत्र तथा राजस्व विभाग के 254 प्रार्थना पत्र दर्ज थे। वहीं, शनिवार को पुलिस विभाग से संबंधित 08 नए प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 06 का मौके पर निस्तारण किया गया। राजस्व विभाग से संबंधित 56 नए प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।शेष प्रकरणों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए शीघ्र, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।