आयोग सदस्य ने दलित बस्तियों का किया निरीक्षण, ग्रामीणों से जाना योजनाओं का हाल

Share

गंगोह (सहारनपुर)। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य महिपाल सिंह वाल्मीकि ने बुधवार को ब्लॉक क्षेत्र के गांव बड़गांव और दैदनौर का दौरा कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया तथा सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने दलित बस्तियों का निरीक्षण कर मूलभूत सुविधाओं और विकास कार्यों की स्थिति का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान आयोग सदस्य ने पेयजल व्यवस्था, हैंडपंपों की स्थिति, सड़कों की दशा, साफ-सफाई, जल निकासी व्यवस्था तथा विद्युत आपूर्ति का निरीक्षण किया। इसके अलावा उन्होंने प्राथमिक विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों का भी दौरा कर वहां उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। ग्रामीणों से बातचीत के दौरान कई लोगों ने राशन कार्ड बनवाने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, वृद्धावस्था पेंशन एवं विधवा पेंशन स्वीकृत कराने जैसी समस्याएं और मांगें आयोग सदस्य के समक्ष रखीं।read more:https://pahaltoday.com/gujarat-prepares-for-centenary-commonwealth-games-donald-rukare-leads-team-to-visit/महिपाल सिंह वाल्मीकि ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाए तथा लंबित शिकायतों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। किसी भी पात्र व्यक्ति को योजनाओं से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही या उदासीनता पाई गई तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। आयोग सदस्य ने ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी और उन्हें पात्रता के अनुसार लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि गरीब, वंचित एवं जरूरतमंद वर्ग तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से पहुंचे। इस अवसर पर नायब तहसीलदार, एडीओ पंचायत अनिल कीर्तज, ग्राम सचिव गौरव शर्मा, ग्राम प्रधान कमलेश सहित अन्य अधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने आयोग सदस्य के दौरे को सकारात्मक पहल बताते हुए अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *