भदोही। सीएमओ डॉ.संतोष कुमार चक रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला सेमराध एवं कटरा का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। जहां पर लापरवाही बरतने वाले 3 कार्मिकों के 7 दिवस का वेतन सीएमओ ने बाधित कर दिया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.संतोष कुमार चक मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला सेमराध और कटरा का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने एलटी ऋतुराज पांडेय, वार्ड बॉय राजू यादव व स्वीपर कम चौकीदार अमृतलाल के कार्यों में लापरवाही पाई गई। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।read more:https://pahaltoday.com/maharana-pratap-was-an-example-of-bravery-and-sacrifice-aviral-singh/
जो भी कार्मिक लापरवाही करते हुए पाए जाएंगे सभी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सीएमओ ने उन तीनों कार्मिकों के 7 दिवस का वेतन बाधित कर दिया। वहीं चेतावनी दी कि अगर सुधार नहीं किया गया तो कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।