नगर पालिका सभागार में स्वच्छता एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Share
नहटौर । नगर पालिका परिषद की ओर से मंगलवार को स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत स्वच्छता एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पालिका  कर्मचारियों और सभासदों ने सहभागिता करते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम में स्वच्छ शहर के लिए केवल नगर पालिका के प्रयास पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए स्वच्छता अभियान में सहयोग करना चाहिए । घरों और दुकानों से निकलने वाले कूड़े को निर्धारित स्थान पर डालने, सार्वजनिक स्थलों को गंदगी से मुक्त रखने तथा साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की गई।read more:https://pahaltoday.com/protest-by-the-all-gondwana-students-association-and-the-gond-community/ इस दौरान स्वच्छता को लेकर एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया। पालिका कर्मियों ने लोगों को स्वच्छता के फायदे बताते हुए आसपास के वातावरण को साफ रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में सहयोग का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में वरिष्ठ लिपिक विशेष कुमार उपाध्याय  लिपिक रमेश चंद शर्मा लिपिक अतुल राज सिंह, शाहज़ेव आलम सलीम अहमद कपिल शर्मा तमकीन हर्ष जैन गौरव त्यागी सहदेव सिंह विशाल वर्मा आशीष नरेंद्र चैनवाल फरमान अमित चौधरी आशीष राजेश विक्की मोहित दीपक आदि मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *