जनपद में चलाया गया स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान

Share

सोनभद्र। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत सोमवार को जनपद सोनभद्र में व्यापक स्तर पर स्वच्छता एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के तहत गांवों में साफ-सफाई, झाड़ियों की कटाई, खराब हैंडपंपों का चिन्हीकरण, नालियों की सफाई सहित विभिन्न गतिविधियां संचालित की गईं। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार उच्च जोखिम वाले ग्रामों में माइक्रोप्लान के अनुसार विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें सफाईकर्मी, पंचायत सहायक, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं ग्राम प्रधानों की सक्रिय सहभागिता रही। इस दौरान लोगों को संचारी एवं संक्रामक रोगों से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के अंतर्गत जनपद के विद्यालयों में संचारी रोग जागरूकता रैलियां निकाली गईं। ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों द्वारा प्रभात फेरियां आयोजित की गईं, जबकि ग्राम पंचायत अधिकारियों द्वारा ग्रामों में सभाओं का आयोजन कर ग्रामीणों को स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के दौरान गांवों में नालियों की सफाई, स्थानों पर झाड़ियों की कटाई, हैंडपंपों की मरम्मत, हैंडपंप चबूतरों की मरम्मत तथा शौचालयों का निर्माण कराया गया। वहीं नगर पंचायत क्षेत्रों में स्थानों पर नालियों की सफाई एवं वार्डों में फॉगिंग कराई गई।read more:https://khabarentertainment.in/cattle-found-below-standards-and-shortage-of-fodder-observed-during-sdms-surprise-inspection/इसके अतिरिक्त पशुपालकों को संचारी रोगों की रोकथाम एवं बचाव के संबंध में जागरूक किया गया तथा कृंतक नियंत्रण के लिए जनपद में बैठकों का आयोजन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान को पूरी गंभीरता एवं प्रभावी ढंग से संचालित करते हुए स्वच्छता, जनजागरूकता एवं रोगों की रोकथाम संबंधी गतिविधियों को निरंतर जारी रखा जाए, ताकि आमजन को सुरक्षित एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *