एनडीपीएस एक्ट के तहत वांछित फरार अभियुक्त गिरफ्तार

Share
भदोही। एसपी अभिनव त्यागी के निर्देशन में जनपद के रास्ते मादक पदार्थों की तस्करी पर पूर्ण रोकथाम एवं तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सोमवार को ज्ञानपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी।read more:https://khabarentertainment.in/major-action-by-the-food-safety-department-sauce-factory-raided-550-kg-of-stock-destroyed/एएसपी शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने धारा 8, 20, 29 एनडीपीएस एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्तश्याम जी उर्फ बबलू केसरवानी पुत्र स्व.सुरेशचंद्र केसरवानी निवासी सहसों, जनपद प्रयागराज को नेशनल हाईवे ओवरब्रिज से गिरफ्तार किया गया।पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह अपने साथी राधेश्याम गुप्ता के साथ मिलकर छत्तीसगढ़ से सस्ते दामों पर गांजा खरीदकर लाता था। दोनों मिलकर इसे स्थानीय स्तर पर ऊंचे दामों में बेचकर अवैध लाभ कमाते थे। उल्लेखनीय है कि इस मामले में पहले ही 20 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ तस्करी करते हुए अभियुक्त राधेश्याम गुप्ता को गिरफ्तार कर पुलिस द्वारा जेल भेजा जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *